Priyanka Chopra
दोस्तों, जब बात होती है सपनों को हकीकत में बदलने की तो एक नाम जो सबसे पहले ज़हन में आता है, वह है प्रियंका चोपड़ा। एक छोटे से शहर की लड़की जिसने ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी धमक बनाई बल्कि हॉलीवुड में भी भारत का परचम लहराया। क्या आप जानते हैं प्रियंका वो पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अमेरिकी टीवी सीरीज में लीड रोल निभाया। उनकी कहानी सिर्फ एक्टिंग की नहीं बल्कि हिम्मत, मेहनत और सेल्फ कॉन्फिडेंट की है। आज हम आपको ले चलते हैं प्रियंका के इस इंस्पिरेशनल सफर पर जिसमें है सपने संघर्ष और वो अनकही बातें जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म
जन्म और पारिवारिक जीवन। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा का परिवार बेहद साधारण, लेकिन सपनों से भरा हुआ था। उनके माता-पिता डॉन अशोक चोपड़ा और डॉक्टर मधु चोपड़ा दोनों भारतीय सेना मे चिकित्सक थे। लेकिन क्या आपको पता है प्रियंका का परिवार बार-बार शहर बदलता रहता था क्योंकि उनके पिता सेना में थे। दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बरेली और लद्दाख जैसे शहरों में उनका बचपन बीता।
प्रियंका चोपड़ा की एजुकेशन
बचपन और शिक्षा प्रियंका का बचपन किसी रोमांचक कहानी से कम नहीं था। लखनऊ की ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल से लेकर बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज तक उनकी पढ़ाई कई शहरों में हुई। लेकिन दोस्तों 13 साल की उम्र में उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया जब वह अमेरिका चली गई। वहां उन्होंने न्यूटन, मेचोसेट्स और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पढ़ाई की। प्रियंका को इंजीनियर या क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर
क्या आप जानते हैं? यह थिएटर प्रोडक्शंस में हिस्सा लेती थी और वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक के साथ-साथ कथक डांस भी सीखा। करियर की शुरुआत साल 2000 में प्रियंका की जिंदगी ने एक अनएक्सेक्टेड रास्ता चुना। उनकी मां ने उन्हें बिना बताए उनकी तस्वीरें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दी और फिर दोस्तों वो कमाल हुआ जिसने प्रियंका को रातोंरात स्टार बना दिया उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीता। वो भी सिर्फ 18 साल की उम्र में।
इसके बाद फिल्मों के ऑफर आने लगे। 2002 में तमिल फिल्म धमिजन से उन्होंने डेब्यू किया और 2003 में बॉलीवुड में द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई के साथ कदम रखा। लेकिन उनकी असली पहचान बनी 2004 की फिल्म ऐतराज से जहां उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। मुश्किलें और संघर्ष लेकिन दोस्तों प्रियंका का यह सफर इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में इन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में गंदगी और अफवाहों ने प्रियंका को परेशान किय है
FAQ
Q प्रियंका चोपड़ा कौन हैं?
प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं
Q प्रियंका चोपड़ा कहाँ की रहने वाली हैं?
प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर (जो अब झारखंड का हिस्सा है) में हुआ था
Q प्रियंका का पति कौन है?
प्रियंका का पति निक जोनस है
Q प्रियंका चोपड़ा की फीस कितनी है?
प्रियंका चोपड़ा की फ़ीस 30 करोड़ है
Q प्रियंका चोपड़ा के कितने बच्चे हैं?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को एक बेटी है